{"_id":"5a05dd184f1c1b71548bc045","slug":"51510333720-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड केंद्रों के औचक निरीक्षण के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड केंद्रों के औचक निरीक्षण के दिए निर्देश
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पीसीपीएनडीटी की जिलास्तरीय बैठक में घटते लिंगानुपात पर सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी अल्ट्रासांउड केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
एडीएम ने कहा कि घटता लिंगानुपात चिंता का विषय है। जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाना जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जिले में संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण करें। बैठक में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ विषय पर व्यापक प्रचार-प्रचार करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी आर्य, स्त्री रोग विशेषज्ञ डीएस रावत, डा. बीएस बिष्ट, डा. एसके द्विवेदी, एडवोकेट अरुण प्रकाश बाजपेयी, सुशीला बिष्ट आदि मौजूद थे। ब्यूरो