फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   नारायणघाटी में भारी भूस्खलन से ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग हुआ बंद

नारायणघाटी में भारी भूस्खलन से ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग हुआ बंद

Thu, 27 Jul 2017 10:14 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
नारायणघाटी में भारी भूस्खलन से ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग हुआ बंद
रुद्रप्रयाग। नारायणघाटी में पहाड़ी से भारी भूस्खलन से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पांच बजे अवरुद्ध हो गया है। बीआरओ मशीनों की मदद से मलबा साफ करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे हाईवे पर भूस्खलन प्रभावित जोन नारायणघाटी में पहाड़ी से बड़े क्षेत्र में भूस्खलन होने से भारी बोल्डर और टनों मलबा बदरीनाथ हाईवे पर आ गया। इधर, बीआरओ के कमान अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि पहाड़ी से भूस्खलन जारी है। बावजूद दोनों तरफ से मशीनों की मदद से मलबा सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाट गांव के नीचे लगातार भू-धंसाव से हाईवे अति संवेदनशील हो गया है। यहां पर एनएच द्वारा ऊपरी तरफ पहाड़ी काटकर सड़क निर्माण कर यातायात बहाल किया जा रहा है। लेकिन क्षेत्र में हो रही बरसात के कारण प्रभावित क्षेत्र में जमीन धंस रही है। अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार ने बताया कि मशीनों की मदद से प्रभावित क्षेत्र में सड़क को व्यवस्थित कर नियमित यातायात संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed