अगस्त्यमुनि विकासखंड के रानीगढ़ पट्टी के जसोली गांव के ग्रामीण 19 दिन से तीन से चार घंटे श्रमदान कर सड़क बना रहे हैं। अब तक पांच सौ मीटर सड़क काम पूरा हो चुका है। चट्टानी क्षेत्र के कटान के लिए चंदा एकत्रित कर जेसीबी भी मंगाई गई है। वहीं मोटर मार्ग की शासन से स्वीकृति के लिए पत्राचार भी हो रहा है। ग्राम प्रधान अर्चना चमोली ने बताया कि दो माह में डेढ़ किमी सड़क की कटिंग पूरी हो जाएगी। मार्ग बनने से गांव की अनुसूचित जाति बस्ती समेत 70 परिवारों को यातायात सुविधा मुहैया हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ जीआईसी चमकोट-जसोली मोटर मार्ग की सैद्धांतिक व वित्तीय स्वीकृति के लिए ग्राम प्रधान अर्चना चमोली के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा नेता बीरेंद्र बिष्ट से भी मुलाकात की। बिष्ट ने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में मुकेश सिंह, पंकज रावत, मनोज, मोहन सिंह, सचिन, रामलाल, अनिल, हिमांशू आदि ग्रामीण शामिल थे। संवाद