फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   44 victims got compensation of Rs 65 lakh from Nirbhaya Fund

निर्भया फंड से 44 पीड़िताओं को मिला 65 लाख रुपये मुआवजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
44 victims got compensation of Rs 65 lakh from Nirbhaya Fund
रुद्रपुर। दुष्कर्म, एसिड अटैक से लेकर घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए गठित निर्भया प्रकोष्ठ में लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में पांच वर्षों में दर्ज कुल 259 प्रकरणों में से 122 का निस्तारण हुआ है। निर्भया फंड से 44 पीड़ित महिलाओं को करीब 65 लाख रुपये मुआवजा मिल चुका है।
विज्ञापन

दिल्ली के निर्भया कांड के बाद महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता के लिए जिले में भी चार अक्तूबर 2013 को निर्भया प्रकोष्ठ का गठन किया था। इसके तहत निर्भया प्रकोष्ठ में महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण और निर्भया फंड में करीब साढ़े तीन लाख रुपये तक मुआवजा दिया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं को केस लड़ने के लिए नि:शुल्क वकील और काउंसलिंग की व्यवस्था है। ऊधम सिंह नगर जिले केंद्र पोषित निर्भया फंड योजना के तहत महिलाओं व किशोरियों को जागरूक करने को अभियान चलाने के लिए छह लाख, 70 हजार रुपये का बजट मिला है। इसके तहत अब तक सात जागरूकता कार्यक्रम हो चुके हैं। दो जागरूकता कार्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं। निर्भया फंड योजना के तहत जिले में अब तक 44 पीड़िता महिलाओं व किशोरियों को 65 लाख रुपये का मुआवजा मिला है। इनमें से 39 दुष्कर्म पीड़िता, दो पोक्सो एक्ट, दो एसिड अटैक और लैंगिग हमले का एक प्रकरण शामिल है। साथ ही निर्भया प्रकोष्ठ में दुष्कर्म, एसिड अटैक, पोक्सो एक्ट, यौन शोषण, छेड़छाड़ आदि के नवंबर 2019 तक दर्ज हुए 259 हैं। इनमें 122 का निस्तारण व 137 मामले प्रकियारत हैं।
विज्ञापन

निर्भया प्रकोष्ठ की काउंसलर ईशू चंद्रा ने कहा कोई भी पीड़ित महिला निर्भया प्रकोष्ठ में सीधे शिकायत कर सकती है। यहां उनकी नि:शुल्क काउंसलिंग के साथ केस लड़ने के लिए वकील की नि:शुल्क व्यवस्था की जा रही है। निर्भया फंड योजना से पीड़िताओं को मुआवजा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में निर्भया प्रकोष्ठ में पंजीकृत मुकदमे
मुकदमा पंजीकृत निस्तारित लंबित प्रकरण
पॉक्सो एक्ट 91 69 22
दुष्कर्म 05 02 03
एसिड अटैक 03 02 01
घरेेलू हिंसा 151 43 108
यौन शोषण 06 04 02
छेड़छाड़, साइबर 02 01 01
कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न - शून्य
अन्य प्रकरण -01 -01 - 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed