{"_id":"5cae308ebdec2213ee5d55ac","slug":"41554919566-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए एप लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए एप लांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग/नई टिहरी/श्रीनगर। जिला निर्वाचन विभाग ने दिव्यांग मोबाइल एप लांच किया है। अगस्त्यमुनि में मोबाइल एप लांच करने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि दिव्यांग वोट एप लांच का मुख्य उद्देश्य, सभी संबंधित मतदाताओं को मतदान स्थल तक लाना है। वहीं टिहरी में भी दिव्यांगों को बूथों तक लाने के लिए स्वयंसेवी तैनात किए गए हैं।
जिले में कुल 1499 दिव्यांग मतदाता हैं, जिनमें 135 ऐसे हैं, जिन्हें दो-दो स्काउट गाइड डोली से बूथ तक लाएंगे। एप को क्लिक कर अपनी विधानसभा चयनित करनी है। इसके बाद वह अपना पोलिंग बूथ को क्लिक करेगा, जिसमें वहां पंजीकृत सभी दिव्यांग वोटर के नाम प्रदर्शित होंगे। अपने नाम पर क्लिक करते हुए उसे प्रशासन द्वारा उसके लिए डोली, वाहन, व्हील चेयर आदि की व्यवस्था की जानकारी मिल जाएगी। उधर, टिहरी जिले में 638 बूथों पर 3379 दिव्यांग मतदाता चिह्नित किए गए हैं। प्रशासन ने हर दिव्यांग मतदाता को बूथ तक पहुंचाने लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक वाहन, मनरेगा के रोजगार सेवकों, एनसीसी, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। दिव्यांग मतदान के नोडल अधिकारी अविनाश भदौरिया ने बताया कि दिव्यांग मतदाता को पोलिंग बूथ तक वोट डालने के लिए पहुंचाना है। उधर, श्रीनगर में जीआईसी धारीढुंडसिर के एनएसएस के स्वयं सेवक जहां लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे, वहीं वृद्ध एवं दिव्यांगों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने में भी मदद करेंगे। इसके लिए एनएसएस के 50 स्वयंसेवियों को क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रधानाचार्य केएस रावत व कार्यवाहक कार्यक्रम अधिकारी मेहरबान सिंह पंवार ने बताया कि विद्यालय की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।