{"_id":"5ca0e70fbdec2239135ebed0","slug":"41554048783-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सेवियों महिलाओं को मतदान के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सेवियों महिलाओं को मतदान के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तहत स्वयंसेवी छात्राओं ने डांगसेरा, अमसारी, औंण और विलोटा में महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान गांव के पैदल रास्तों की साफ-सफाई भी की गई।
कार्यक्रम प्रभारी अंजू बिष्ट के नेतृत्व में 25 स्वयंसेवी छात्राओं ने ग्रामीण महिलाओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया। कहा, कि अधिकाधिक मतदान से लोकतंत्र को मजबूत किया जा सकता है। इसलिए सभी को अपने-अपने पोलिंग बूथ पर वोट देने जरूर जाना है। कार्यक्रम प्रभारी बिष्ट ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि गांवों में जो बुजुर्ग महिला मतदाता हैं, उन्हें बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी एनएसएस की स्वयंसेवी छात्राओं की होगी। उधर, राजकीय इंटर कालेज रतूड़ा का सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तहत छात्र-छात्राओं ने ग्राम कुनासैंण में साफ-सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इधर, एनएसएस के जिला संयोजक जगदीश टम्टा ने दोनों शिविरों का निरीक्षण करते हुए गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डीपी पांडे, शीशपाल पंवार आदि मौजूद थे।