{"_id":"5b900684867a557ebf6cb159","slug":"41536165508-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में मंदिर मार्ग से वैद्य दुकानों को हाट बाजार में किया शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में मंदिर मार्ग से वैद्य दुकानों को हाट बाजार में किया शिफ्ट
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में मंदिर मार्ग पर संचालित 60 से अधिक दुकानों को प्रशासन और पुलिस की टीम ने बायोमीट्रिक पंजीकरण के समीप नए हाट बाजार में शिफ्ट कर दिया है। अब, मंदिर मार्ग पर किसी भी प्रकार की दुकान संचालित नहीं होगी।
बुधवार को डीएम मंगेश घिल्डयाल के आदेश पर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान व पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में केदारनाथ धाम में मंदिर मार्ग पर व्यापार संघ के अधीन दुकानों को हॉट बाजार में शिफ्ट किया गया। जबकि अवैध दुकानों को हटा दिया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 1 बजे तक चली इस कार्रवाई में सुरक्षा बल के साथ प्रशासन व पुलिस ने दुकानों को शिफ्ट किया। एसडीएम चौहान ने बताया कि पूर्व सूचना और व्यापार संघ की सहमति के आधार पर दुकानों का शिफ्ट किया गया है। इस बारे में कपाट खुलने से पूर्व ही व्यापारियों से वार्ता हो चुकी थी। 16 अगस्त को भी पुन: बैठक हुई थी, तब, व्यापार संघ ने 3 सितंबर तक का समय मांगा था। उसके बाद ही वैद्य दुकानों को शिफ्ट करने व अवैध का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। सभी मिलाकर 60 से अधिक दुकानें मंदिर मार्ग से हटाई गई हैं। इस मौके पर चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक, एसआई शरत चंद्र गुंसाई सहित पुलिस के जवान मौजूद थे। इधर, जिलाधिकारी ने बताया कि यहां व्यापारियों के लिए सभी दुकानें बेहतर तरीके से बनाई गई हैं। कहा कि मंदिर मार्ग और मंदिर की भव्यता को लेकर यह कार्रवाई की गई है। दूसरी तरफ केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला व अन्य व्यापारियों ने प्रशासन व पुलिस की कार्रवाई पर रोष जताते हुए कहा कि मंदिर मार्ग पर सभी दुकानें 50 फीट रास्ते के दायरे से बाहर थी। इन दुकानों को अन्यत्र शिफ्ट करने से कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। इसे लेकर जल्द रणनीति बनाई जाएगी।