{"_id":"5b8ac52742c792464a0c97e6","slug":"41535821095-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, एक घायल
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। अलग-अलग जगहों पर दो बाइक गदेरे में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों हादसे शुक्रवार रात को हुए।
शुक्रवार को शाम सात बजे मनोज प्रसाद (27) पुत्र भेबलू राम, निवासी महड़ गांव दशज्यूला पट्टी और यशवंत सिंह (40) पुत्र रणजीत सिंह निवासी गैर गांव बाइक से कंडारा गांव से बासंवाड़ा की तरफ जा रहे थे। अचानक भैरव मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होकर गदेरे में गिर गई। हादसे में मनोज प्रसाद की मौके पर मौत हो गई, जबकि यशवंत सिंह घायल हो गया। मनोज निजी टैक्सी चलाता था और कंडारा गांव में अपने ननिहाल में रहता था। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी अगस्त्यमुनि पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर कैलाश बिष्ट (26) पुत्र प्रेम सिंह निवासी घेस गांव, तहसील थराली/चमोली बाइक से अपने दोस्त को गिंवाला छोड़ने के बाद गबनी जा रहा था। रास्ते में अचानक बाइक कीचड़ में फिसलकर अंधेरगढ़ गदेरे में जा गिरी और बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। कैलाश हेल्पेज इंडिया अस्पताल में लैब टेक्निशियन था और गबनी गांव में किराए पर रहता था। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।