फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जनपद के 15 विद्यालय स्वच्छ भारत विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित

जनपद के 15 विद्यालय स्वच्छ भारत विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित

Fri, 31 Aug 2018 10:53 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
जनपद के 15 विद्यालय स्वच्छ भारत विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित
रुद्रप्रयाग। जिले के 15 विद्यालयों को ‘स्वच्छ भारत विद्यालय पुरस्कार’ दिया गया। चयनित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को डीएम की ओर से प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत विद्यालय के तहत पुरस्कृत विद्यालयों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्हें सतत स्वच्छता के साथ अन्य स्कूलों को भी प्रोत्साहित करना होगा। उन्होंने शिक्षक वर्ग से लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक करने को कहा, जिससे स्वच्छता के लिए जनपद को नई पहचान मिल सके। बताया कि स्वच्छ भारत विद्यालय पुरस्कार के लिए विद्यालयों को पांच मानक पानी, शौचालय, छात्रों के व्यवहार में परिवर्तन, हैंड वाशिंग विद सोप, ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट के तहत चुना गया है। जनपद में ओवर ऑल प्रदर्शन के आधार राजकीय जूनियर हाईस्कूल पाली, प्राथमिक विद्यालय चैंड़ी, प्राथमिक विद्यालय पाली, जीआईसी रुद्रप्रयाग, प्रावि लमगौंडी, जीआईसी ल्वारा, प्रावि सिद्धनगर, नागेंद्र इंटर कालेज बजीरा, प्राथमिक विद्यालय कविल्ठा को पुरस्कृत किया गया। जबकि व्यवहार बदलवा व कैपेसिटी बिल्डिंग में प्राथमिक विद्यालय जाबरी व जूनियर हाईस्कूल पाली, हैंडवाशिंग विद सोप में प्राथमिक विद्यालय जरम्वाड़ को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर चयनित प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्यों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र और प्रतिक चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर मुख्य शिक्षाधिकारी सीएन काला, डीईओ माध्यमिक एलएस दानू, डीईओ बेसिक विद्याशंकर चतुर्वेदी, सर्वशिक्षा के एई अजय शर्मा समेत विद्यालयों के मुखिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed