{"_id":"5b1c0eb74f1c1ba66e8b71a9","slug":"41528565431-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा निकालेगी बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा निकालेगी बाइक रैली
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलवाड़ा/गुप्तकाशी। मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने तिलवाड़ा और गुप्तकाशी अलग-अलग स्थानों पर बैठक कर 11 जून को आयोजित बाइक रैली की तैयारियों पर चर्चा की।
तिलवाड़ा में आयोजित बैठक में लोक सभा पूर्णकालिक डा. संजय ने बताया कि केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, बुद्धिजीव सम्मेलन, वरिष्ठ लोगों के लिए संपर्क अभियान व बूथ स्तरीय योजनाओं का आयोजन किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता वर्ष 2019 की सफलता के लिए लिए बूथ स्तर पर योजनाओं में जुट जाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने बताया कि बाइक रैली की शुरुआत गुप्तकाशी और ऊखीमठ से होगी। रैली चंद्रापुरी, अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा होते हुए जिला मुख्यालय के गुलाबराय मैदान में संपन्न होगी। बैठक में कहा गया कि 16 जुलाई को हरेला पर्व मनाने और 20 से 25 जून तक बूथ संपर्क अभियान चलाया जाएगा। उधर गुप्तकाशी में भी बैठक कर भावी रणनीति पर चर्चा की गई। इस मौके पर सदस्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग वाचस्पति सेमवाल, महामंत्री अजय सेमवाल, ओम प्रकाश बहुगुणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, देवप्रकाश सेमवाल, एलपी डिमरी, उषा चमोला, सुरेंद्र जोशी, सुनील नौटियाल, अनूप सेमवाल, सतेंद्र बर्तवाल, मोहन सिंह बिष्ट समेत अन्य लोग मौजूद थे।