{"_id":"5ad62a6c4f1c1b76098b50c3","slug":"41523985004-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से धधक रहे केदारघाटी के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से धधक रहे केदारघाटी के जंगल
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। केदारनाथ विस क्षेत्र के ग्राम पंचायत रुमसी, मणगू, सिलकोट और भटवाडी सौड़ी आदि गांवों के जंगल दो दिन से धधक रहे हैं। भीषण वनाग्नि से केदारघाटी में लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। शुष्क मौसम और दोपहर को चल रही गर्म हवा से आग तेजी से फैल रही है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवतार सिंह राणा, पृथ्वीपाल सिंह रावत आदि ग्रामीणों का कहना है कि वनाग्नि की सूचना वन विभाग सहित प्रशासन को भी दी गई, लेकिन अभी तक क्षेत्रों में कोई वन कर्मी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने जंगलों की आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन संसाधनों के अभाव में आग पूरी तक नहंी बुझा सके।