{"_id":"5a9c2a664f1c1b4d588bb6ab","slug":"41520183910-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम ने सीएस की केदारनाथ की राह रोकी, गुप्तकाशी में किया 4 घंटे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम ने सीएस की केदारनाथ की राह रोकी, गुप्तकाशी में किया 4 घंटे इंतजार
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में बर्फबारी और केदारघाटी में छाए घने कोहरे के कारण मुख्य सचिव उत्पल कुमार केदारनाथ नहीं पहुंच पाए। उनके हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी में लैंड किया। वहां करीब चार घंटे तक मौसम खुलने का इंतजार करने के बाद वे देहरादून लौट गए। इस दौरान धाम में जिलाधिकारी ने पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
मुख्य सचिव को रविवार को केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों के समीक्षा के लिए पहुंचना था। वे करीब 9 बजे देहरादून से आर्यन कंपनी के हेलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हुए, लेकिन मौसम खराब होने से हेलीकॉप्टर को 9.45 बजे गुप्तकाशी स्थित नारायणकोटी हेलीपैड पर लैंड करना पड़ा। मुख्य सचिव ने केदारनाथ में मौजूद जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल से मोबाइल पर संपर्क कर वहां के मौसम और हालातों का जायजा लिया। इसके बाद वे मौसम खुलने का इंतजार करने लगे। करीब डेढ़ बजे मौसम ठीक नहीं होने की संभावना को देखते हुए मुख्य सचिव का हेलीकॉप्टर देहरादून के लिए टेकऑफ कर गया।
उधर, केदारनाथ में जिलाधिकारी ने एसडीएम गोपाल सिंह चौहान सहित सिंचाई, डीडीएमए और निम के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक कर पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संगम से मंदिर तक निर्मित 250 मीटर लंबे और 50 फीट चौड़े पैदल मार्ग पर कपाट खुलने से पूर्व पत्थर बिछाने और संगम पर चबूतरा का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही 57 से 72 फीट चौड़ा किए गए मंदिर परिसर को भी यथाशीघ्र तैयार करने को कहा।