{"_id":"5a4677384f1c1b5c248b5467","slug":"41514567480-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं 1 से होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं 1 से होंगी शुरू
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। खेल निदेशालय की ओर से अंडर-16 अनुसूचित जाति के बालक/बालिकाओं की जिला स्तरीय वालीबाल व बास्केटबाल प्रतियोगिता 1 व 2 जनवरी को क्रीड़ा मैदान में होंगी। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 25-25 बालक/बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इन्हें 3 से 12 जनवरी तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। आर्य ने सभी शैक्षणिक संस्थाओं के प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्यों से अपने स्कूलों से टीम मैनेजर के साथ अधिकाधिक खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भेजने की अपील की है। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों से अपना जाति व जन्मतिथि प्रमाणपत्र के साथ आधार कार्ड व खेल किट साथ- साथ लाने को कहा है।