{"_id":"5a3be9794f1c1ba7668bb798","slug":"41513875833-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टान से छिटके पत्थर से खाई में गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चट्टान से छिटके पत्थर से खाई में गिरी महिला की मौत
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊखीमठ। तुुंगनाथ घाटी के उषाड़ा गांव की एक विवाहिता एक की घास काटने के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को उषाड़ा गांव निवासी अंजना बजवाल (26) पत्नी मुकेश बजवाल गांव की अन्य महिलाओं के साथ गांव से कुछ दूर स्यालमी तोक में मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई थी। इसी दौरान ऊपरी चट्टान से छिटका पत्थर उसके सिर पर आ लगा और वह गहरी खाई में जा गिरी। महिलाओं ने घटना की जानकारी गांव में दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण और परिजन घायल महिला को स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ लाए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने से महिला ने दम तोड़ दिया। महिला अपने पीछे दो साल की बच्ची और पति को छोड़ गई है। हादसे के बाद से गांव व क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।