{"_id":"5a1851204f1c1bc45b8b839d","slug":"41511543072-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह बाद तिलवाड़ा बाजार में लगे गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह बाद तिलवाड़ा बाजार में लगे गंदगी के ढेर
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलवाड़ा। नगर पंचायत बनने के बावजूद रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बसे तिलवाड़ा कस्बे के हालात नहीं सुधरे हैं। यहां की साफ-सफाई व्यवस्था फिर भी ढर्रे पर नहीं आ पाई है। डेढ़ महीने से हाईवे पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
जिला मुख्यालय से आठ किमी की दूरी पर स्थित नगर पंचायत तिलवाड़ा-सुमाड़ी में गंदगी व्याप्त है। व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, पूर्व अध्यक्ष मान सिंह, राजेंद्र सिंह का कहना है कि अक्तूबर से बाजार में झाडू नहीं लगा है, जिस कारण गंदगी बिखरी पड़ी है। बीते सप्ताह रुद्रप्रयाग पालिका के सहयोग से कूड़ा उठाने का प्रयास किया गया था लेकिन वह नाकाफी था। नगर पालिका बनने के बाद भी तिलवाड़-सुमाड़ी बाजार में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। अगर, जल्द व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो तहसील व जिला मुख्यालय पर आंदोलन कर धरना दिया जाएगा।
इधर, अधिशासी अधिकारी/उप जिलाधिकारी सदर, मुक्ता मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत में स्थायी स्टाफ की तैनाती नहीं होने से सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं नियमित नहीं हो पा रही हैं। हरसंभव प्रयास किया जा रहा है कि कस्बे में साफ-सफाई बनी रहे।