फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   41 revenue villages will get ample water from March

Rudraprayag News: 41 राजस्व गांवों को मार्च से मिलेगा भरपूर पानी

Mon, 27 Nov 2023 06:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
41 revenue villages will get ample water from March
सिरोहबगड़-खेड़ाखाल लिफ्ट पंपिंग योजना निर्माण अंतिम चरण में पहुंचा
विज्ञापन

अलकनंदा नदी से पंप के जरिए सप्लाई किया जाएगा पानी
अलकनंदा किनारे मेन पंपिंग स्टेशन बनकर हुआ तैयार
गांवों में बिछाई जा रही है पाइप लाइन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के 11 ग्राम पंचायतों के 41 राजस्व गांवों को मार्च 2024 से भरपूर पानी मिलेगा। गांवों के लिए अलकनंदा नदी से बनाई जा रही सिरोहबगड़-खेड़ाखाल समूह ग्राम लिफ्ट पंपिंग योजना का कार्य अंतिम चरण में है।

अलकनंदा से खेड़ाखाल तक नौ किमी लंबी लिफ्ट योजना से 5 से 20 हजार लीटर क्षमता के भंडारण टैंकों के जरिए 41 गांवों में 110 किमी लंबी पाइप लाइन की मदद से पानी पहुंचाया जाएगा। 19 करोड़ 62 लाख की लागत से बन रही योजना का निर्माण 70 फीसदी से अधिक हो चुका है। कार्यदायी संस्था जल निगम के ईई नवल कुमार ने बताया कि अगले वर्ष मार्च से लिफ्ट योजना से पेयजल सप्लाई शुरू हो जाएगी जिससे ग्राम पंचायत नवासू, बंगोली, निषणी, कांडई, जुंटई सहित 11 ग्राम पंचायतों के 41 राजस्व ग्रामों की लगभग 15 हजार आबादी को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। दिसंबर में ट्रायल किया जाएगा। इधर, अलकनंदा नदी किनारे इनटेक वेल ओर मुख्य पंपिंग स्टेशन भी बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed