{"_id":"5d3deea98ebc3e6cef2b22b8","slug":"40-women-and-62-youth-crossed-the-first-hurdle-rudrapur-news-hld3507480102","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 महिला और 62 युवकों ने पहली बाधा पार की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 महिला और 62 युवकों ने पहली बाधा पार की
विज्ञापन
रुद्रपुर में आबकारी सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया के दौरान हुई दौड़ में भाग लेते अभ्यर्थी
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में दूसरे दिन आबकारी विभाग की महिला और पुरुष सिपाही भर्ती में 206 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 102 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता की परीक्षा में सफल रहे और 104 बाहर हो गए जबकि 356 अभ्यर्थी भर्ती में नहीं पहुंचे। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सफल अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही लिखित परीक्षा की तिथि घोषित करेगा।
युवा कल्याण एवं खेल विभाग की ओर से रविवार को आयोजित आबकारी विभाग के महिला और पुलिस सिपाही भर्ती में 562 अभ्यर्थियों को पहुंचना था लेकिन सुबह 7:30 बजे तक सिर्फ 161 पुरुष और 45 महिला अभ्यर्थी ही पहुंचे। पांच चरणों में आयोजित भर्ती प्रक्रिया मसलन, दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख, क्रिकेट बॉल थ्रो, कूद व दौड़ में 62 पुरुष व 40 महिला अभ्यर्थी सफल रहे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी व जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल ने बताया कि जिला स्तरीय भर्ती 22 अगस्त तक जारी रहेगी। अनुपस्थित अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल होने के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेना चयन आयोग की ओर से 23 व 24 अगस्त को एक मौका दिया और जा सकता है।
विज्ञापन
वहां जिला खेल समन्वयक लक्ष्मण टाकुली, खेल समन्वयक प्राथमिक राजेंद्र भाकुनी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बजाहत खान, जिला सह खेल समन्वयक दिनेश कुमार सिंह, ब्लॉक समन्वयक कमल सक्सेना, डॉ. रविंद्र पाल, कैलाश राजपूत, संजीव बधौरी, अंजली गुप्ता, गोविंद बिष्ट, उमेश जोशी, ममता कोली, विनती विश्वास, गोविंद नारायण शर्मा, डीके दनाई, विरेंद्र बिष्ट, राजेंद्र वर्मा, अवतार सिंह, अन्नू, चंपा, रघुवीर विर्क, रघु रावत, धीरज जोशी, चंपा, टीएस गड़िया आदि थे।