{"_id":"5c585ec3bdec2217fb33148a","slug":"31549295299-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने जनजागरूकता रैली निकालकर दी सड़क सुरक्षा की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने जनजागरूकता रैली निकालकर दी सड़क सुरक्षा की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुप्तकाशी। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने गुप्तकाशी में जन जागरूकता रैली निकाली। इसके पश्चात मुख्य बाजार में आयोजित गोष्ठी में पुलिस ने आम लोगों को यातायात नियमों की जानकारी व उनका पालन करने की अपील की।
थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रौतेला के दिशा निर्देशन में जीआईसी व डा. जैक्सवीन नैशनल स्कूल गुप्तकाशी के छात्र-छात्राओं ने जैक्सवीन स्कूल से जन जागरूकता रैली की शुरूआत की। जो मुख्य बाजार होते हुए लोनिवि के निरीक्षण भवन तक पहुंची। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोगों सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। इसके पश्चात मुख्य बाजार में आयोजित हुई गोष्ठी में थानाध्यक्ष रौतेला ने कहा कि स्वयं की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। वाहन चालकों को ओवर स्पीड व दोपहिया वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को हेल्मेट अनिवार्य रुप से पहनने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने ड्रंक एंड ड्राइव सहित यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी देते हुए पालन करने को कहा। गोष्ठी में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। इस मौके पर एसआई मंजूल रावत, शिव प्रसाद, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष राय सिंह राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट, प्रभारी प्रधानाचार्य अश्विन बगवाडी व जैक्सवीन नेशनल स्कूल के प्रबंधक मनोज बेंजवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।