फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   एनएचएम के कर्मियों की तत्परता ने बचाई गर्भवती की जान

एनएचएम के कर्मियों की तत्परता ने बचाई गर्भवती की जान

Sat, 18 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
एनएचएम के कर्मियों की तत्परता ने बचाई गर्भवती की जान
रुद्रप्रयाग। एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के कर्मचारियों की तत्परता से बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कौशलपुर निवासी गर्भवती कल्पेश्वरी देवी की जान बच पाई।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को परिजनों द्वारा महिला को बेस चिकित्सालय श्रीनगर में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने महिला को और अधिक रक्त चढ़ाने की बात कही, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी संबंधित ग्रुप का खून नहीं मिला। इस दौरान एनएचएम के तहत रुद्रप्रयाग में तैनात डाटा प्रबंधक अशोक नौटियाल ने महिला की तबियत के बारे में जैसे ही परिजनों से फोन कर जानकारी ली। इसके बाद नौटियाल स्वयं ही करीब सवा घंटे में बेस अस्पताल पहुंच गए और एक यूनिट रक्तदान किया। साथ ही एडीपीएम कनिष्क काला व अन्य कर्मियों ने भी सोशल मीडिया पर श्रीकोट-श्रीनगर के लोगों से रक्तदान की अपील की, जिस पर स्थानीय दीपक पुरोहित व आशुतोष बहुगुणा ने अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। इस दौरान चार और लोग भी खून देने वहां पहुंच गए थे। इधर, सीएमओ डॉ. एसके झा, एसीएमओ डॉ. ओपी आर्य ने एनएचएम कर्मियों के प्रयास की सराहना की। बताया कि रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक का संचालन होने से अब जरूरतमंदों को खून के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed