फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   केदारनाथ में ब्रह्मवाटिका में ब्रह्मकमल की पौध देख गदगद हुए सीएस-compat

केदारनाथ में ब्रह्मवाटिका में ब्रह्मकमल की पौध देख गदगद हुए सीएस-compat

Sun, 22 Apr 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ में ब्रह्मवाटिका में ब्रह्मकमल की पौध देख गदगद हुए सीएस-compat

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में पुलिस कैंप में स्थापित ब्रह्मवाटिका को देख मुख्य सचिव उत्पल कुमार भी गद्गद हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपने नियमित कार्यों के साथ केदारनाथ में ईको फ्रैंडली सौंदर्यीकरण में भी अहम योगदान दिया है।

ब्रह्मवाटिका में इन दिनों राज्य पुष्प ब्रह्मकमल के करीब 70 से अधिक पौधे उगे हैं। मुख्य सचिव ने इसके लिए चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक की पीठ थपथपाते हुए उन्हें और उनकी टीम को बधाई दी। कहा कि आगामी दिनों में जब भी ब्रह्मवाटिका में ब्रह्मकमल खिलेंगे, वे जरूर यहां आएंगे। एसआई पाठक ने बताया कि ब्रह्मवाटिका की स्थापना वर्ष 2015 में की गई थी। देखरेख के लिए जवानों की नियमित ड्यूटी तय की गई है। पहली बार यहां सात ब्रह्मकमल के छोटे पौधे रोपे गए थे। वर्ष 2016 में वाटिका में पहला ब्रह्मकमल का पुष्प खिला, जबकि वर्ष 2017 में जून माह के पहले सप्ताह में ही वाटिका में ब्रह्मकमल के पांच पौधों पर एक साथ फूल खिले। इस वर्ष यहां वाटिका में करीब 70 पौधे नजर आने लगे हैं। ब्रह्मवाटिका में खूब हरियाली है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed