{"_id":"5ad38e024f1c1b330a8b4b6b","slug":"31523813890-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धन बच्चों को बांटी कॉपी, किताब, बैग व जूते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धन बच्चों को बांटी कॉपी, किताब, बैग व जूते
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
तिलवाड़ा। सामाजिक संस्था पहल ने जखोली ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज तिमली में पढ़ रहे गरीब बच्चों को पुस्तकें, ड्रेस, जूते व अन्य सामग्री वितरित की। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में विद्यालय की टॉपर रही छात्रा अंजलि को भी पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष अशोक खत्री ने कहा कि समाज के हर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के लिए जरूरी संसाधन व सुविधाएं मिले, इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा। विशिष्ट अतिथि बड़मा विकास समिति के अध्यक्ष कालीचरण रावत ने कहा कि इस प्रयास से बच्चों का मनोबल बढ़ा है, जो उनके शैक्षिक माहौल को भी बेहतर करेगा। संस्था के संरक्षक भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की निरंतर मदद की जाएगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीबी भट्ट, चंद्रदीप बिष्ट, अरुण गौड़, वीरेंद्र रावत, मुनि महाराज, श्रीनंद जमलोकी आदि लोग मौजूद थे।