{"_id":"5aaaa7064f1c1ba2238b55fd","slug":"31521133318-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां भद्रकाली व आकाशीय भैरव ने दयि भक्तों का आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां भद्रकाली व आकाशीय भैरव ने दयि भक्तों का आशीष
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। टिहरी जनपद के प्रतापनगर की आराध्य मां भद्रकाली व आकाशीय भैरव देवता के दर्शन व आशीर्वाद के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
रुद्रप्रयाग नया बस अड्डा में नगर पालिका व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आराध्य मां भद्रकाली के अनुष्ठान के तहत नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भगवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है। अनुष्ठान के छठवें दिन व्यास आचार्य बिहारी लाल सेमवाल ने मां दुर्गा की महिमा का वर्णन किया। कहा कि, जब-जब देवताओं पर संकट आया, वे देवी की शरण में पहुंचे। इस मौके पर भक्तों द्वारा कीर्तन-भजन का आयोजन भी किया गया। कथा विसर्जन के उपरांत मां भद्रकाली और आकाशीय भैरव अपने पश्वा पर अवतरित हुए। इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष राकेश नौटियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेखा सेमवाल, एसएन सेमवाल, एचएस बिष्ट आदि मौजूद रहे। उधर, कालीमठ में नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत पुराण 8वें दिन आचार्य सुरेशानंद गौड़ ने मां भगवती के काली रूप का वर्णन किया। इस मौके पर भक्तों की भीड़ जुटी रही।