{"_id":"5a98330d4f1c1b3c718b7be3","slug":"31519923981-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 गांवों के किसानों को बांटे जाएंगे बीज व उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 गांवों के किसानों को बांटे जाएंगे बीज व उपकरण
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। विश्व महिला दिवस पर जनपद के 52 गांवों में उद्यान और कृषि विभाग काश्तकारों को बीज व उपकरणों का वितरण करेगा। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों की आय दोगुनी करने और अगले एक वर्ष जिले को सब्जी उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए चयनित 52 गांवों को बीज व कृषि उपकरण वितरण का निर्णय लिया गया। इस दौरान सब्जी की विभिन्न प्रजातियों की गांवों में बुवाई की जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी जीएल मखनवाल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर उद्यान और कृषि विभाग द्वारा चयनित गांवों में 104 अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे, जो काश्तकारों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ जरूरी सामग्री का वितरण भी करेंगे।