{"_id":"598749a84f1c1bb9658b4a41","slug":"31502038440-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सुबह 12 बजे बंद हो जाएंगे मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सुबह 12 बजे बंद हो जाएंगे मंदिर के कपाट
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर/उत्तरकाशी। चंद्रग्रहण के चलते सोमवार कोे चारों धामों के कपाट बंद रहेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 12 बजे बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालु मंदिर परिसर तक ही जा सकेंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने बताया कि परंपराओं का निर्वहन करते हुए सोमवार 11.30 बजे मंदिर की साफ-सफाई कर विशेष पूजा-अर्चना कर बाबा का श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। शाम 5 बजे कुछ देर के लिए कपाट खुलेंगे, लेकिन परिसर से आगे कोई नहीं जाएगा। बाहर से ही शाम की आरती के बाद पुन: कपाट बंद कर दिए जाएंगे। रात्रि 2 बजे मंदिर की साफ-सफाई कर यज्ञ-हवन के उपरांत भगवान आशुतोष का श्रृंगार कर उन्हें दाल भोग लगाया जाएगा। इसके बाद अन्य दिनों की भांति श्रद्धालु अपने अराध्य के दर्शन कर सकेंगे।
वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट भी दोपहर बाद बंद कर दिए जाएंगे। आठ अगस्त को सुबह चार बजे से ही बदरीनाथ की नित्य पूजाएं शुरू होंगी और तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि सात अगस्त को चंद्र ग्रहण के कारण दोपहर डेढ़ बजे बदरीनाथ के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। रात आठ बजे होने वाली बदरीनाथ की शयन आरती भी दोपहर में डेढ़ बजे से पहले ही संपन्न कर दी जाएगी। आठ अगस्त को तड़के भगवान बदरीनाथ की अभिषेक पूजाएं शुरू हो जाएंगी।
उधर, यमुनोत्री-गंगोत्री घाम के कपाट भी बंद रहेंगे। यमुनोत्री मंदिर एक घंटे के लिए बंद रहेगा, जबकि गंगोत्री मंदिर दोपहर बाद पूरे दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता बागेश्वर प्रसाद उनियाल ने बताया कि मंदिर के कपाट शाम 4 से 5 बजे तक बंद रहेंगे। गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित सुधांशु सेमवाल ने बताया कि गंगा की आरती के बाद 1:44 बजे मंदिर बंद कर दिया जाएगा, जो मंगलवार सुबह खोल दिया जाएगा।