{"_id":"597a187c4f1c1bd9268b47e9","slug":"31501173884-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में घास लेने गई महिला की पैर फिसलकर खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में घास लेने गई महिला की पैर फिसलकर खाई में गिरने से मौत
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि। विकासखंड के क्यूंजा क्षेत्र के मचकंडी गांव की एक महिला की जंगल में पैर फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। महिला अपने पीछे पति और चार बच्चों को छोड़ गई है।
बृहस्पतिवार को मचकंडी गांव की सुमित्रा देवी (38) पत्नी बीरेंद्र सिंह, गांव से करीब दो किमी दूर जंगल में घास काटने गई थी। घास काटते समय महिला का पैर फिसल गया और वह करीब दौ सौ फीट नीचे खाई में जा गिरी, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान साथ में गई महिलाओं ने घर पहुंचकर घटना की सूचना दी, जिस पर मृतका के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद शव निकालकर घर लाया गया। महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। डाक विभाग में कार्यरत पति और चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। इधर, गांव पहुंचे केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने घटना पर दुख जताते हुए प्रभावित परिवार की हरसंभव मदद की बात कही। बीते पांच दिनों में यह तीसरी घटना है, जब जंगल में घास काटने गई महिला की गिरने से मौत हुई है। ब्यूरो