फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   30 companies including Tata, Mahindra allowed to operate, production will begin

टाटा, महिंद्रा सहित 30 कंपनियों को संचालन की अनुमति, उत्पादन होगा शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
30 companies including Tata, Mahindra allowed to operate, production will begin
रुद्रपुर। कोरोना वॉयरस के संक्रमण में रोकथाम कर ऑरेंज जिले में शामिल ऊधमसिंह नगर जिले में कंपनियों को शर्तों के साथ संचालन की अनुमति मिलनी शुरू हो गयी है। इसके तहत सिडकुल पंतनगर और अन्य जगहों पर टाटा सहित 30 कंपनियों को संचालन की अनुमति दी गयी है। कंपनियों को बाहर से श्रमिकों को लाने के लिए जिला प्रशासन की अनुमति लेनी पड़ेगी। संचालन की अनुमति मिलने के बाद कई कंपनियों में सोमवार से उत्पादन शुरू हो सकता है। इसके साथ ही सिडकुल की कंपनियों में बंद पड़ी मशीनें फिर से चलेंगी। दरसअल लॉकडाउन के बाद से ही सिडकुल पंतनगर, सितारगंज, काशीपुर सहित जिले भर में संचालित कंपनियां और उद्योग बंद हैं। जिला प्रशासन की अनुमति से खाद्य, दवा सहित अन्य जरूरी सामान बनाने वाली कंपनियां उत्पादन कर रही हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या चार तक ही सीमित रही और एक पखवाड़े के ये आंकड़ा नहीं बढ़ा है। कोरोना में फिलहाल काबू के चलते जिला ऑरेंज श्रेणी में है। लॉकडाउन 2.0 में अब जिले में बंद पड़ी कंपनियों को संचालन की अनुमति दी जा रही है। आरएम सिडकुल पारितोष वर्मा ने बताया कि बजाज, महिंद्रा, टाटा, मिंडा, इंडोरेन्स सहित 30 कंपनियों को आवेदन के बाद संचालन की अनुमति दी गई है। उनके पास सौ कंपनियों ने आवेदन दिए हैं। इन आवेदनों को शर्तों के साथ अनुमति प्रदान की जा रही हैं। वर्तमान में जिले में दवा, खाद्य सामान, फ्लोर, राइस मिल, सीड प्लांट सहित 1300 कंपनी और उधोग संचालित हो रहे है। इनमें अकेले सिडकुल पंतनगर और सितारगंज में 180 है। बताया कि कई कंपनियां सोमवार से उत्पादन शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed