फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   22 pilgrim priests resigned from the membership of BJP

22 तीर्थपुरोहितों ने भाजपा की सदस्यता से दिया त्यागपत्र

Mon, 09 Aug 2021 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
22 pilgrim priests resigned from the membership of BJP
देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों ने 57वें दिन भी धरना दिया। धाम में रुक-रुककर हो रही तेज बारिश में भी सरकार व बोर्ड के खिलाफ जुलूस निकाला। इस दौरान भाजपा से जुड़े कई तीर्थपुरोहितों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र भी दिया। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन भी भेजा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को केदारनाथ में रिमझिम बारिश के बीच तीर्थपुरोहितों ने मंदिर परिसर में एकत्रित होकर बोर्ड को भंग करने की मांग के लिए धरना देते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बोर्ड का कोई औचित्य नहीं है। यह सरकार की चारधाम व यात्रा की प्राचीन व्यवस्था को कब्जे में लेने की साजिश है। इस मौके पर केदारनाथ में मौजूद सुशील तिवारी, कमल चंद्र त्रिवेदी, साकेत, योगेश, प्रदीप शर्मा, मुकेश शुक्ला, मनोज तिवारी, राजेंद्र शुक्ला, ईश्वर चंद्र शुक्ला समेत 22 तीर्थपुरोहितों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया। इस मौके पर केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने एक स्वर में मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed