फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जिले की पहली कृत्रिम झील उम्मीदों पर नहीं उतरी खरी

जिले की पहली कृत्रिम झील उम्मीदों पर नहीं उतरी खरी

Mon, 01 Apr 2019 09:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
जिले की पहली कृत्रिम झील उम्मीदों पर नहीं उतरी खरी
रुद्रप्रयाग। खांकरा में चित्रमति नदी पर पौने तीन करोड़ से निर्मित पहली कृत्रिम झील खानापूर्ति साबित हो रही है। झील को पर्यटन, एडवेंचर और मत्स्य पालन का प्रमुख केंद्र बनाने के जो दावे किए गए थे वे फलीभूत नहीं हो पाए हैं। एक वर्ष से यहां पानी का भराव भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर खांकरा में चित्रमति गदेरे पर नवंबर 2017 में जनपद की पहली कृत्रिम झील बनाई गई। 12 लाख पानी संग्रहण क्षमता वाली लगभग 100 मीटर लंबी, 50 मीटर चौड़ी व छह मीटर गहरी झील में पर्यटन विभाग की ओर से छोटी-छोटी नौकाओं के संचालन के साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई थी। मत्स्य पालन के जरिए युवाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ना था। झील के एक तरफ पर्यटकों के लिए बैठने के लिए बेंच व झूले और दूसरी तरफ पहाड़ी पर पेटिंग बनाई जानी थी। शुरुआती तीन माह तक झील में ढाई लाख लीटर पानी भी रोका गया, लेकिन मार्च 2018 में झील में एक किशोर के डूबने के बाद से प्रशासन ने झील को खाली करा दिया। इसके बाद झील को भरने का प्रयास नहीं किया गया। ग्राम प्रधान प्रदीप मलासी, पूर्व प्रधान एनपी ममगाईं, निखिल ममगाईं, बीबी ममगाईं आदि का कहना है कि एक वर्ष से चित्रमति नदी पर झील के नाम पर सिर्फ बहता पानी है। उधर जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि खांकरा झील की सुरक्षा के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। स्वीकृति के बाद ही कार्य शुरू हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed