{"_id":"5c96818fbdec221444247ae9","slug":"21553367439-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर हाउस में आग लगाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर हाउस में आग लगाने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में लालपुर स्थित एक ऊर्जा निगम के पावर हाउस में तैनात अवर अभियंता के साथ क्षेत्र के ही एक युवक ने अभद्रता कर पावर हाउस में आग लगाने की धमकी दी है। अवर अभियंता ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बगवाड़ा चौकी पुलिस को दी तहरीर में लालपुर कच्ची खमरिया स्थित ऊर्जा निगम में तैनात अवर अभियंता भुवन चंद्र जोशी का कहना है कि बीते 17 मार्च को किसी ने पावर हाउस से तीन जाली चोरी कर ली थी। सरकारी संपत्ति के चोरी होने पर विभागीय कर्मचारियों ने क्षेत्रों में पूछताछ की। पता चला कि वेल्डिंग का काम करने वाले युवक के पास कुछ फेसिंग जालिया कटने के लिए आई हैं। इसकी जानकारी पर वह विभागीय कर्मचारी रितेश कुमार के साथ वेल्डर के पास पहुंचे। वेल्डर ने बताया कि कच्ची खमरिया निवासी युवक ने यह जालियां कटवाने को दी हैं। इस पर शनिवार को अवर अभियंता भुवन चंद्र जोशी उक्त युवक को समझाने लगे। आरोप है कि युवक ने उनसे अभद्रता की। विरोध किया तो वह पावर हाउस में आग लगाने की धमकी देकर फरार हो गया। भुवन चंद्र की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।