{"_id":"5c532228bdec2258bd0c819e","slug":"21548952104-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रतूड़ा के समीप एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि शाम 5.30 बजे नगरासू से रुद्रप्रयाग आ रही आल्टो कार-यूके-13-2333 रतूड़ा पुल के समीप अनियंत्रित होकर 25 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार शाहबाज (19) पुत्र शहनवाज, निवासी मोहल्ला कस्सावान, थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर और फारुख कुरैशी पुत्र अब्बास, निवासी खेल जिला शामली, गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस और अग्निशमन दस्ते द्वारा रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकालकर सड़क में लाया गया। यहां से उन्हें पुलिस वाहन से तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कर किया गया। जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।