फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कूड़े से तैयार होगी टाइल्स, 143 गांव जुड़ेंगे

कूड़े से तैयार होगी टाइल्स, 143 गांव जुड़ेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
कूड़े से तैयार होगी टाइल्स, 143 गांव जुड़ेंगे
रुद्रपुर। अब घरों से निकलने वाला कूड़े का भी इस्तेमाल हो सकेगा। कूड़े से गोबर गैस, कंपोस्ट खाद और प्लास्टिक की टाइल्स बनेगी। इससे महिलाओं को स्वरोजगार मिलने के साथ ही सरकार की आय के साधन बढ़ेंगे और गांव भी स्वच्छ और सुंदर होंगे।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले में 309 ग्राम पंचायतों में से 143 गांवों का स्वजल परियोजना की ओर से चयन किया है। इनमें कूड़ा पृथकीकरण केंद्र (सेग्रीकेशन सेंटर) स्थापित किए जा रहे हैं। किच्छा के लालपुर में मॉडल के तौर पर पांच लाख रुपये की लागत से टाइल्स मेकिंग मशीन लगेगी। यूआईआरडी में सेग्रीकेशन सेंटर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन गांवों की डीपीआर तैयार होने के साथ ही 40 गांवों के लिए धन आवंटित हो गया है। इन गांवों में स्थापित होने वाले कूड़ा पृथकीकरण केंद्रों पर कूड़े से निकलने वाले तरल व ठोस अपशिष्टों को छांटा जाएगा। कूड़े में से जो प्लास्टिक निकलेगा, उससे प्लास्टिक टाइल्स का निर्माण होगा। हर गांव में प्लास्टिक टाइल्स मेकिंग मशीनें लगाई जाएंगी। प्लांट से गांव की महिलाओं को जोड़ा जाएगा। ग्राम प्रधान विकास कार्यों के लिए महिलाओं की बनाई टाइल्स खरीदेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वजल परियोजना के निदेशक हिमांशु जोशी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 143 गांवों की डीपीआर तैयार की गई है जो शासन से अनुमोदित हो गई है। 40 गांवों में काम के लिए बजट भी दे दिया है। कूड़े से उत्पाद बनाने का काम गांवों में ही किया जाएगा। मॉडल के तौर पर लालपुर में टाइल्स मेकिंग मशीन लगेगी।


अब कूड़े से तैयार होंगी टाइल्स

- लालपुर में लगेगी प्लास्टिक टाइल्स मेकिंग मशीन
- स्वच्छ भारत मिशन से 143 ग्राम पंचायतें जुड़ेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed