{"_id":"5adf65f54f1c1b86098b6470","slug":"21524590069-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मयाली-बधाणीताल मार्ग पर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मयाली-बधाणीताल मार्ग पर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जखोली। मयाली-बधाणीताल मोटर मार्ग पर बरसिर और चौंरा के बीच एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त होकर पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें छह लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में भर्ती कराया। सभी की स्थिति सामान्य है। वाहन में 11 लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोग सुरक्षित हैं।
मंगलवार शाम को रणधार की ओर जा रही मैक्स बरसीर और चौंरा के बीच बच्वाड़ में अनियंत्रित होकर पचास मीटर नीचे खाई में जा गिरी। सूचना पर नायब तहसीलदार सैन सिंह नेगी और पुलिस चौकी प्रभारी जहांगीर अली मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से निकालकर निजी वाहनों से सीएचसी पहुंचा गया। घायलों में रिंकी (19) पुत्री सज्जन सिंह, पूनम (18) पुत्री दीपक सिंह, सरस्वती देवी (25) पत्नी कुर्मा लाल, सरोजनी देवी (37) पत्नी धर्मा लाल, सुरेंद्र (20) पुत्र धर्मा लाल, निलेश (18) पुत्र सुरजन सिंह घायल हो गए। नायब तहसीलदार सैन सिंह ने बताया कि वाहन में सवार सभी लोग जखवाड़ी मल्ली गांव के रहने वाले थे। स्टेयरिंग लॉक होने से दुर्घटना हुई। उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।