{"_id":"5ade14714f1c1b84028b620a","slug":"21524503665-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा साफ कर रही जेसीबी मकान के छत में गिरी, गाय की मौत-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा साफ कर रही जेसीबी मकान के छत में गिरी, गाय की मौत-compat
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जखोली। मयाली-घनसाली मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य के दौरान जेसीबी अनियंत्रित होकर मकान की छत पर जा गिरी। घटना में भवन का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया और मलबे में दबकर एक गाय मर गई। उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
सोमवार को मयाली बाजार से करीब एक किमी दूर रसोई गैस एजेंसी के समीप मयाली-घनसाली मोटर मार्ग पर मलबे की सफाई में लगी जेसीबी सीधे नीचे एक भवन की छत पर जा गिरी। तीन कमरों वाले इस भवन पर दो कक्षों में परिवार और एक कक्ष में मवेशी बांधने के लिए गोशाला थी। मशीन गिरने से गोशाला पूरी तरह से जमींदोज हो गई और मलबे में दबने से वहां बंधी गाय मर गई। जबकि एक भैस को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। सूचना पर उप जिलाधिकारी देवमूर्ति यादव के साथ लोनिवि व पशुपालन विभाग की टीम पहुंची। एसडीएम ने पीड़ित को मदद का पूरा भरोसा दिया और राजस्व विभाग को नुकसान का जायजा लेकर त्वरित रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। पीड़ित बीरदास ने बताया कि घटना के दौरान वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर ही था। अगर जेसीबी एक मीटर पहले गिरती तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। इधर, लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि मार्ग से मलबा हटाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मशीन अनियंत्रित होकर मकान की छत पर जा गिरी।