{"_id":"17789c24a519304ce204169c497a57b1","slug":"204-families-will-get-agastyamuni-roof-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त्यमुनि में 204 परिवारों को मिल सकेगी छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त्यमुनि में 204 परिवारों को मिल सकेगी छत
ब्यूरो/अमर उजाला,
Updated Wed, 20 Jan 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत क्षेत्र में जरूरतमंद 204 परिवारों को राजीव गांधी आवास योजना का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत स्वीकृत आवासीय भवनों के लिए 1984.57 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
पहले फेज में 4.79 लाख नगर पंचायत को अवमुक्त किए गए हैं। इससे 96 भवनों का काम अंतिम चरण में है। शेष भवनों का कार्य चरणबद्ध होगा।
तीन वर्ष पहले गठित अगस्त्यमुनि नगर पंचायत रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर सिल्ली से सौड़ी तक सात किमी के दायरे में स्थापित है। नगर पंचायत में अगस्त्यमुनि, विजयनगर, बेडूबगड़ सहित पालीबगड़, अमोठा, सौड़ी, बन्याड़ी ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल है। इसके बावजूद नगर पंचायत के पास जरूरी संसाधन नहीं है।
सफाई व्यवस्था सिर्फ 12 कर्मियों के भरोसे है। अधिशासी अधिकारी की भी अब तक तैनाती नहीं हो पाई है।
नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री ने बताया कि चार वार्डों में पेयजल, बिजली, सफाई की नियमित व्यवस्था के प्रयास हो रहे हैं। अवस्थापना विकास निधि के तहत नगर पंचायत को 23 लाख रुपये मिल हैं।
विज्ञापन
इन्हें जरूरी विकास कार्यों पर खर्च किया जा रहा है। बताया कि नगर पंचायत में सीवर लाइन बिछाने के लिए केंद्र सरकार को साढ़े पांच करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।