फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   तल्लानागपुर के ग्रामीणों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

तल्लानागपुर के ग्रामीणों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Sat, 02 Mar 2019 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
तल्लानागपुर के ग्रामीणों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा । उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, सड़क, बैंक सहित राजस्व विभाग की लचर व्यवस्था को सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से भेंटकर उन्हें क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया। इस मौके पर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें, कहा गया कि चोपता में पॉलीटेक्निक संस्थान का भवन निर्माण अधर में लटका हुआ है। पूर्व घोषित डिग्री कॉलेज की स्थापना नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने चोपड़ा-धारकोट से नैणी देवी पपिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने, पूर्व में स्वीकृत मोटर मार्गों का निर्माण करने, चोपता में पुलिस चौकी खोलने, कार्तिक स्वामी मंदिर को पर्यटन से जोड़ने, प्रस्तावित तल्ला नागपुर तहसील का संचालन जल्द शुरू करने, आपदा प्रभावित व विस्थापन के लिए चिह्नित गांवों का बरसात से पूर्व अन्यत्र विस्थापन करने की मंाग की है। ज्ञापन में पूर्व प्रधान लक्ष्मी नेगी, लक्ष्मण सिंह बत्र्वाल, महेंद्र सिंह नेगी, मानवेंद्र बत्र्वाल, योगंबर कुनियाल, दीप सिंह राणा आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed