फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   व्यक्ति प्रोजेक्ट में अनादि व टीम प्रोजेक्ट में हिमांशु-राहुल रहे अव्वल

व्यक्ति प्रोजेक्ट में अनादि व टीम प्रोजेक्ट में हिमांशु-राहुल रहे अव्वल

Tue, 30 Oct 2018 10:01 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
व्यक्ति प्रोजेक्ट में अनादि व टीम प्रोजेक्ट में हिमांशु-राहुल रहे अव्वल
अगस्त्यमुनि। ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में आयोजित व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में राजकीय जूनियर हाईस्कूल के देवनगर-चोपड़ा के छात्र अनादि कश्यम व टीम प्रोजेक्ट में जीआईसी चोपड़ा के हिमांशु शाह और सौरभ बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान ड्रामा में जीआईसी बसुकेदार अव्वल रहा।
विज्ञापन

जीआईसी अगस्त्यमुनि में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईओ केएल रड़वाल ने किया। उन्होंने कहा कि आम जीवन में विज्ञान की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लघु शोध के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वह आसपास के वातावरण को ध्यान में रखकर विज्ञान की दृष्टि से उसका अध्ययन करें। प्रधानाचार्य जेपी चमोला ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वह विज्ञान की जटिलता को रोचक तरीके से छात्र-छात्राओं के सामने प्रस्तुत करें, जिससे उनका उत्साह बना रहे। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के विज्ञान से संबंधित मॉडल, पोस्टर व स्लोगन की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस मौके पर विज्ञान प्रदर्शनी के तहत स्वास्थ्य तथा स्वस्थ रहना में जूनियर वर्ग में जूहा बष्टी के प्रियांशु फरस्वाण व सीनियर वर्ग में जीआईसी भीरी की सौम्या मैठाणी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह संसाधन प्रबंधन में जीआईसी मायकोटी की गुंजन व जीआईसी रतूड़ा के निहाल कुमार, अपशिष्ट प्रबंधन में जीआईसी भीरी के राहुल व जीआईसी बसुकेदार के अतुल कुमार, परिवहन और संचार में जूहा डांगी की आस्था व जीआईसी मणिगुह के आदित्य प्रसाद, कृषि एवं जैविक खेती में जूहा छिनका की प्रिंयासी व जीआईसी टैठी के प्रवीन और गणितीय प्रतिरूपण में चिल्ड्रन एकेडमी अगस्त्यमुनि के प्रिंस व जीआईसी घिमतोली की अंजलि ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम रहे। विज्ञान ड्रामा में जीजीआईसी अगस्त्यमुनि द्वितीय व जीआईसी भीरी तृतीय रहा। इस मौके पर डायट के प्रवक्ता विनोद यादव, जगदीश टम्टा, राजीव लोचन मैठाणी, लक्ष्मी रावत सहित अन्य शिक्षक/शिक्षिकाएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed