{"_id":"5ade12924f1c1b5c098b617f","slug":"201524503186-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब, नजर आने लगी तिलवाड़ा कस्बे में साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब, नजर आने लगी तिलवाड़ा कस्बे में साफ-सफाई
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलवाड़ा। सड़क के किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आने वाले नगर पंचायत तिलवाड़ा में सफाई व्यवस्था सुधरने लगी है। कूड़ा मोबाइल वाहन से घर-घर से कूड़ा उठाया जा रहा है।
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर नगर पंचायत तिलवाड़ा में नियमित साफ-सफाई की जा रही है। 29 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को लेकर नगर पंचायत ने दो किमी क्षेत्र में फैले नगर क्षेत्र व हाईवे के किनारों की सफाई पर जोर दिया है। साथ ही यहां समूचे क्षेत्र में कूड़ा मोबाइल वाहन से घर-घर से जैविक व अजैविक कूड़ा का उठान किया जा रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, राजेंद्र, जीतराम, मुकेश देवशाली, गोविंद सिंह आदि लोगों ने मुख्य बाजार के किनारे शौचालय निर्माण की मांग भी उठाई। इधर ईओ रविराज बंगारी ने कहा नगर में निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाते हुए सुबह और शाम दो बार बाजार में सफाई की जाएगी।