{"_id":"5a9acf754f1c1b410b8bbd9c","slug":"201520095093-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदाकिनी नदी में बहे गौरव का चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदाकिनी नदी में बहे गौरव का चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। मंदाकिनी नदी में बहने वाले 6 वर्षीय गौरव का चौथे दिन भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन के गोताखोरों की ओर से रेस्क्यू जारी है। थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं ने बताया कि बालक को ढूंढने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इधर, बालक के माता-पिता और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। सांत्वना देने के लिए रिश्तेदार, सगे-संबंधियों और ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। 28 फरवरी की शाम को गौरव अपने बड़े भाई अंकित के साथ नदी किनारे बने अस्थायी मैदान में खेल रहा था। प्यास लगने पर गौरव नदी किनारे पहुंचा, जहां पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गया।