{"_id":"5a3d37294f1c1bee688c350e","slug":"201513961257-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ा-धनपुर की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ा-धनपुर की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पट्टी बच्छणस्यूं के ग्राम पंचायत झुंडोली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब पीड़ा-धनपुर ने जुटई की टीम को 16 रन से पराजित कर अपने नाम किया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए अनूप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में अनूप सिंह के 52 रनों की मदद से पीड़ा धनपुर की टीम ने 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुटई की टीम ने शानदार शुरूआत की, लेकिन मध्यक्रम लड़खड़ाने से टीम 104 रनों पर आउट होकर 16 रन से मुकाबला हार गई। विजयी टीम की ओर से सतीश ने चार और अनूप व नरेंद्र ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। आयोजन समिति की ओर से विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी व नगद राशि इनाम में दी गई।