{"_id":"5a26daeb4f1c1b4e718b7664","slug":"201512495851-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली करंट से बालबाल बची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली करंट से बालबाल बची महिला
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली। मयाली में वन विभाग के दक्षिणी रेंज के समीप घास काटने के दौरान ऊर्जा निगम की 11केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई, जबकि पशुपालक महिला को करंट का तेज झटका लगा है।
कांडई-मयाली गांव निवासी दीपा देवी अपने घर से कुछ दूरी पर बकरियां चुगा रही थी। तभी झुंड से एक बकरी निकट से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के खंभे से टकरा गई, जिससे बिजली के तारों पर चिंगारियां उठने लगी। यह देख पशुपालक महिला बकरी को छुड़ाने की कोशिश करने लगी। लेकिन तेज करंट से वह दूर जा गिरी। हालांकि करंट से बकरी की मौत हो गई। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक भट्ट की सूचना पर मौके पर पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मियों ने विद्युत सप्लाई बहाल की। उन्होंने प्रभावित पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की है।