{"_id":"59e0ee854f1c1b0d698b58e5","slug":"201507913349-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के सामने डीएम के निर्देश भी हुए बौने साबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के सामने डीएम के निर्देश भी हुए बौने साबित
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। डीएम के निर्देश के बाद भी नगर पालिका की ओर से कोटेश्वर में दस माह से खड़ी सिटी बस का संचालन शुरू नहीं किया गया है। लाखों रुपये में खरीदी बस देखरेख के अभाव में धूल फांक रही है।
जनवरी माह से सिटी बस कोटेश्वर स्थित पालिका की आवासीय कालोनी परिसर में खड़ी है। जबकि शासन, प्रशासन संबंधित कार्यों के लिए कलेक्ट्रेट, तहसील व सीडीओ ऑफिस जाने वाले लोग मीलों पैदल नापने को मजबूर हैं। जन शिकायतों के आधार पर बीते जुलाई माह में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने नगर पालिका ईओ को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में बस संचालन शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन, ढाई माह बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है। पालिका धन का रोना रोकर बस चलाने में असमर्थता जता रही है। सामाजिक कार्यकर्ता एसएन सेमवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेखा सेमवाल, सभासद संतोष रावत का कहना है कि डीएम से मामले में त्वरित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। नगर पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल का कहना है कि कम आय और अधिक घाटा होने के कारण मजबूरी में बस संचालन बंद करना पड़ा है। प्रशासन को भी इस संबंध में जानकारी दी जा चुकी है। वित्तीय हालात ठीक होने पर ही बस चलाई जाएगी।