{"_id":"5f3acb878ebc3e3cf67f7061","slug":"20-adhar-cards-are-made-in-one-day-and-people-face-problems-rudrapur-news-hld393659986","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के डाकघरों में बन रहे मात्र 20 आधार कार्ड, लोगों को हो रही दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के डाकघरों में बन रहे मात्र 20 आधार कार्ड, लोगों को हो रही दिक्कतें
विज्ञापन
रुद्रपुर के डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : RUDRAPUR
जिले के 1200 सीएससी सेंटरों और विभिन्न बैंकों में आधार कार्ड बनाने का कार्य कोरोना काल में शुरू नहीं हो पाए हैं। इससे लोगों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। डाकघरों में मात्र एक दिन में 20 आधार कार्ड ही बन रहे हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग डाकघरों में आधार कार्ड बनवाने के लिए उमड़ रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है। इसके साथ ही डाक कर्मी भी बढ़ती भीड़ से परेशान हैं।
जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या फिर नौकरी के लिए दस्तावेजों में आधार कार्ड लगाना अनिवार्य है। ऐसे में सुबह आठ बजे से ही डाकघरों में आधार टोकन लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। जिले में रुद्रपुर, काशीपुर, किच्छा, खटीमा और जसपुर के डाकघरों में आधार कार्ड का नवीनीकरण कार्य और आधार कार्ड बन रहे हैं।
डाकघर के कर्मचारियों ने बताया कि एक दिन में 20 आधार कार्ड बनने की बात कहने के बावजूद आधार सेंटरों के बाहर लोगों की भीड़ लग रही है। इससे कर्मचारियों को भी संक्रमण का खतरा है। पोस्टमास्टर यतेंद्र कुमार बमेठा ने बताया कि जिले में सिर्फ डाकघरों में आधार कार्ड बन रहे हैं। बैंकों व सीएससी केंद्रों में अभी तक आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। ऐसे में लोगों को संयम से काम लेकर व कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर आधार कार्ड बनवाने के लिए आना चाहिए।
विज्ञापन
- मजदूरी कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड में जन्म तिथि को बदलवाने के लिए पिछले दस दिनों से आ रहा हूं लेकिन कर्मचारी की ओर से कल आने के लिए कह दिया जाता है। मजदूरी कार्ड बनने के बाद सरकार की सुविधाओं का लाभ मिलेगा।- जितेंद्र, अरविंद नगर
- एक हफ्ते से लगातार आधार कार्ड बनवाने के लिए फार्म लेने आ रहा हूं। बैंक खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ रही है। मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता हूं। बैंक में पैसे जमा होंगे तो भविष्य के लिए अच्छा होगा लेकिन आधार कार्ड ही नहीं बन रहा है।- धन सिंह, विवेक नगर
- इंदिरा चौक के पास एसबीआई बैंक में पहले आधार कार्ड बनवाने गया। वहां से पता चला कि डाकघर में आधार कार्ड बन रहा है। 13 तारीख से चक्कर काटने में लगा हूं। आधार टोकन भी नहीं मिल रहा है। उच्चाधिकारियों से शिकायत करके भी कोई समाधान नहीं निकल रहा।- धर्मपाल, खेड़ा