फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का कार्य शुरू

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का कार्य शुरू

Sat, 30 Mar 2019 09:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का कार्य शुरू
रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का कार्य शुरू हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा रामबाड़ा से लिनचोली के बीच 100 मजदूरों द्वारा बर्फ को साफ किया जा रहा है। यहां 5 से 7 फीट तक बर्फ जमा है। आगामी 10 अप्रैल तक केदारनाथ तक बर्फ साफ करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

बाबा केदार की यात्रा 9 मई से शुरू होनी है, लेकिन धाम 12 फीट से अधिक बर्फ से ढका हुआ है। साथ ही 17 किमी पैदल मार्ग का लगभग 12 किमी हिस्सा अभी भी भारी बर्फ से ढका हुआ है, जिस कारण दो माह से आवाजाही ठप है। इधर, बीते 24 मार्च से डीडीएमए गुप्तकाशी डिवीजन द्वारा पैदल मार्ग पर भीमबली से लिनचोली के बीच बर्फ सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस क्षेत्र में अलग-अलग पैच पर मजदूरों की टोली बनाकर बर्फ की सफाई की जा रही है। अभी ढाई से तीन फीट बर्फ साफ कर घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही लायक बनाया जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में केदारनाथ तक जरूरी सामग्री पहुंचाई जा सके। डीडीएमए के सहायक अभियंता दीपचंद्र नवानी ने बताया कि अगले दो दिनों में 100 मजदूर और आ जाएंगे, जिससे कार्य में तेजी आ जाएगी। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल तक पैदल मार्ग को घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही लायक बना दिया जाएगा। इसके बाद, भी बर्फ की सफाई का कार्य होता रहेगा और कपाट खुलने तक 7 फीट से अधिक रास्ते को पूरी तरह से दुरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed