फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पंतनगर विवि के शिक्षकों सातवें वेतनमान नहीं मिलने का मुद्दा उठाया

पंतनगर विवि के शिक्षकों सातवें वेतनमान नहीं मिलने का मुद्दा उठाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर विवि के शिक्षकों सातवें वेतनमान नहीं मिलने का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विधानसभा सत्र में किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने सदन के प्रश्नकाल में नियम 300 के तहत पंतनगर विश्वविद्यालय के शिक्षकों के सातवें वेतनमान का शासनादेश नहीं होने का मुद्दा उठाया। विधायक शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों को सातवां वेतनमान दिया जा रहा है लेकिन पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षकों को उक्त वेतनमान नहीं मिल पा रहा है। कईं बार पंतनगर शिक्षक संघ द्वारा कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री, सचिव कृषि शिक्षा, सचिव तकनीकी शिक्षा को ज्ञापन दिया गया है। मार्च में आचार संहिता लगने की दशा में यह वेतनमान उक्त शिक्षकों का और लंबित हो जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने इसका संज्ञान लेते हुए एक महीने के भीतर सदस्य विधानसभा को लिखित जवाब देने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed