{"_id":"5adf65ea4f1c1b58098b62c5","slug":"191524590058-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया दरमोला के ख्वीडा व थप्पल गांव का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया दरमोला के ख्वीडा व थप्पल गांव का भ्रमण
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने ग्राम पंचायत दरमोला के ख्वीड़ा व थप्पल गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निराकरण के निर्देश भी दिए।
मंगलवार को डीएम जर्जर पैदल मार्ग से ख्वीड़ा गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव के पैदल रास्ते का निर्माण, पेयजल किल्लत दूर करने और गांव को झूला पुल से जोड़ने की मांग उठाई। इस पर डीएम ने मई माह से मरनेगा में गांव के पैदल मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही जलसंस्थान के अभियंता को पानी का मुख्य स्रोत ठीक करने और मंदाकिनी नदी से सोलर पंपिंग का सर्वे शुरू करने को कहा। इसके बाद डीएम थप्पल गांव पहुंचे, जहां लोगों ने गांव को सड़क से जोड़ने की मांग की। इस मौके पर उमा देवी, सुमित्रा देवी, दर्शनी देवी, करन सिंह, संत कुमार, विनोद, वसुदेव, सुनील, नरेश और ममराज सहित जलसंस्थान के एई अनीस पिल्लई आदि मौजूद थे।