फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   बरसात के बाद से बदहाल सड़कों को सुधारने की मांग

बरसात के बाद से बदहाल सड़कों को सुधारने की मांग

Sat, 11 Nov 2017 10:10 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
बरसात के बाद से बदहाल सड़कों को सुधारने की मांग

विज्ञापन
जखोली/तिलवाड़ा। सिलगढ़ विकास संघर्ष समिति ने शासन, प्रशासन और विभागीय स्तर पर समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर रोष व्यक्त किया है। समिति ने बरसात से बदहाल हुए संपर्क मोटर मार्गों के सुधारीकरण की मांग की है।
तैलाधार में समिति के अध्यक्ष ओपी बहुगुणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने सिलगढ़ पट्टी के गांवों को जोड़ने वाले सूर्यप्रयाग-मुसाढुंग और तैला-मरगांव मोटरमार्ग की खस्ता हालत पर रोष जताया है।
विज्ञापन

बैठक में मुसाढुंग गांव के काश्तकारों को सड़क निर्माण में कटान से नष्ट हुई भूमि का मुआवजा शीघ्र देने की मांग भी की है। पूरे क्षेत्र का स्वास्थ्य भगवान भरोसे है। गांवों से लोग इलाज के लिए तिलवाड़ा और जखोली में संचालित सरकारी अस्पतालों की दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन वहां भी दवा नसीब नहीं हो पा रही है। संघर्ष समिति ने स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों कोे भरने, संचार सेवा सुधारने और क्षेत्र में बैंक शाखा खोलने की मांग की है। बैठक में दिसंबर में एक दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर दिनेश्वरी देवी, दीपक रावत, कृपाल पंवार, सर्वेश भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख कमल सिंह रावत, एमएन भट्ट, प्रेम सिंह, मेहरबान सिंह, लीलानंद, ग्राम प्रधान एसपी बहुगुणा, दयालु लाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed