फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   400 मीटर दौड़ में मोहित और साक्षी ने लहराया परचम

400 मीटर दौड़ में मोहित और साक्षी ने लहराया परचम

Fri, 22 Sep 2017 09:55 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
400 मीटर दौड़ में मोहित और साक्षी ने लहराया परचम
अगस्त्यमुनि। जनपद रुद्रप्रयाग के सभी प्राथमिक विद्यालयों की जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में ऊखीमठ व अगस्त्यमुनि ब्लाक के छात्रों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में विजयी रहे 80 छात्र-छात्राएं हरिद्वार में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

क्रीड़ा मैदान में शुरू हुए खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में ऊखीमठ ब्लाक के अभिजीत प्रथम व अगस्त्यमुनि के मोहित द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में अगस्त्यमुनि के मोहित प्रथम व साहिल क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। जबकि 200 मीटर दौड़ में अभिजीत प्रथम, कपिल द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में मोहित प्रथम और अभिषेक द्धितीय रहे। वहीं हिंदी सलेख में मिनाक्षी को पहला और सोनम को दूसरा स्थान मिला। जबकि बालिका वर्ग की 50/100 मीटर दौड़ में स्नेहा ने पहला, साक्षी ने दूसरा, 200 मीटर दौड़ में साक्षी ने पहला और काजल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में साक्षी ने प्रथम, अमीषा ने दूसरे नंबर पर जगह बनाई। अंग्रेजी सुलेख में सजवाण व उपेंद्र सिंह ने प्रथम व दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के संयोजक/खंड शिक्षा अधिकारी केएल रडवाल ने विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। बताया कि जिले से 80 छात्र-छात्राओं की टीम 10 से 12 अक्तूबर को हरिद्वार जिले में होने वाली प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) नंदा चंद्रा, विक्रम सिंह झिंक्वाण, दिनेश बेंजवाल, जिला क्रीड़ा प्रभारी शेर मोहम्मद, कार्यक्रम संयोजक नंदा चंद्रा, ब्लाक समन्वयक अनंतपाल कप्रवाण, गिरिजा शंकर तिवारी, मनबर सिंह रावत समेत छात्र-छात्राएं व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed