फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ऑल वेदर रोड परियोजना में प्रभावितों चिन्हींकरण शुरू

ऑल वेदर रोड परियोजना में प्रभावितों चिन्हींकरण शुरू

Fri, 28 Jul 2017 10:10 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
ऑल वेदर रोड परियोजना में प्रभावितों चिन्हींकरण शुरू
रुद्रप्रयाग। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रशासन, राजस्व विभाग और लोनिवि निर्माण खंड राजमार्ग ने प्रभावितों के चिह्निकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजमार्ग पर झिरमोली से बाजार तक करीब 6 किमी क्षेत्र में 176 प्रभावितों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें मकान/दुकान व जमीन का 4 करोड़ 70 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

भारत सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना ऑल वेदर रोड को 2019 तक पूरी तरह से धरातल पर उतारने के लिए कार्रवाई जोरों पर चल रही है। राजस्व विभाग के सहयोग से एनएच की ओर से जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर भूमि, मकान, दुकान का जो मूल्यांकन किया गया था, उसके तहत प्रभावितों का चिन्हीकरण शुरू कर दिया गया है, जिससे जल्द से जल्द भूमि का अधिग्रहण कर चौड़ीकरण कार्य शुरू हो सके। प्रारंभिक चरण में बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में झिरमोली से बाजार का सर्वेक्षण कर 176 प्रभावितों का चिह्निकरण किया गया है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर रुद्रप्रयाग से अगस्त्यमुनि तक सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

..............
बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग बाजार क्षेत्र में 176 प्रभावित चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें साढ़े चार करोड़ से अधिक मुआवजा दिया जाना है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक सर्वेक्षण होना है, जो अगस्त्यमुनि तक हो चुका है। सितंबर से ऑल वेदर रोड का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- प्रवीन कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड राजमार्ग, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed