{"_id":"5cb8c7b6bdec2213f9331002","slug":"181555613622-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाए हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाए हुनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालपुर में कॉन्फ्लूएंस वर्ल्ड स्कूल में चल रही पांच दिनी राष्ट्रीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो राउंड के खेल में खिलाड़ियों ने अपनी चालें चलीं। प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले खिलाड़ियों का स्कूली बच्चों ने हौसला बढ़ाया।
बृहस्पतिवार को स्कूल हाल में शुरू हुए तीसरे राउंड में कांटे की टक्कर देखने को मिली। हिमांशु उनियाल ने जितेंद्र कुमार और मिथुन राय ने निखिल यादव को पटकनी दी। जसविंदर पाल ने अथर्व बिष्ट को हराया जबकि बी रघु रमन और पुनीत सिंह के बीच मैच ड्रॉ रहा। भार्गव सती ने शिवांग सिंह को हराया। आयुषी कांडपाल और श्याम सुंदर के बीच मैच ड्रॉ रहा। चौथे राउंड में अभियुक्त छाबड़ा ने न्यायेश गंगवार, तेजस जोशी ने काव्य परिहार, निधि चड्डा ने अर्पित कुमार को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। स्कूल प्रबंधक पुनीत छाबड़ा ने कहा कि बालक ओपन प्रतियोगिता के बाद 22 से 26 अप्रैल तक बालिका वर्ग की प्रतियोगिता होगी। इसमें देशभर के 103 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर उत्तरांचल राज्य शतरंज संघ के अध्यक्ष धीरज सिंह रघुवंशी, महासचिव संजीव चौधरी, मृत्युजंय सिंह, प्रवीन थिप्से, संजय चड्डा, अमित गंगवार ने निर्णायक की भूमिका अदा की।