फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   गंगा मात्र नदी नहीं एक सभ्याता की जजनी भी है: डीएम

गंगा मात्र नदी नहीं एक सभ्याता की जजनी भी है: डीएम

Mon, 18 Feb 2019 09:30 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Mon, 18 Feb 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
गंगा मात्र नदी नहीं एक सभ्याता की जजनी भी है: डीएम
abhiyan - फोटो : amarujala

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत चार दिवसीय गंगा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ डीएम मंगेश घिल्डियाल ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ जन जागरूकता रैली भी निकाली गई।

कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद अभियान का शुभारंभ करते हुए डीएम घिल्डियाल ने कहा कि गंगा मात्र नदी नहीं है, ये एक सभ्यता की जननी है। गंगा को स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने नमामि गंगे परियोजना के तहत हो रहे कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग नगर में छह सीवर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माणाधीन हैं। इन प्लांटों में वैज्ञानिक विधि से सीवर साफ किया जाएगा, जिससे गंदगी नदी में नहीं जाएंगी। सिंचाई खंड श्रीनगर के ईई सुनील कुमार ने कहा कि गंगा एवं सहायक नदियों में प्रदूषण बढ़ा है। हम सबको नदियों का संरक्षण करना चाहिए। प्राचार्य डा. डीएस चौहान ने कहा कि हमें अपने वर्तमान और भविष्य के लिए गंगा को स्वच्छ रखना होगा। इस मौके पर सिंचाई खंड श्रीनगर के सहायक अभियंता सूर्य प्रताप चौहान, शशांक सक्सेना, डा. पंकज बहुगुणा, डा. हरिओम, डा. विष्णु समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं व स्थानीय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed